फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   घड़ियां बांटने से गुमराह नहीं होगी जनता: सती

घड़ियां बांटने से गुमराह नहीं होगी जनता: सती

Thu, 12 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
घड़ियां बांटने से गुमराह नहीं होगी जनता: सती
संतोषगढ़ (ऊना)। मजारा गांव में विधायक सतपाल सत्ती ने जनसंपर्क अभियान चलाया। सत्ती ने ग्रामीणों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनसे हिसाब मांगने वाले कांग्रेसी नेता पहले जनता को ये भी बताएं कि 5 सालों में कांग्रेस की सरकार होते हुए उन्होंने जनता के लिए क्या किया है?
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि उन पर आरोप लगाने वाले सतपाल रायजादा पहले ही जनता द्वारा नकारे जा चुके हैं। अब खुद जनता को दीवार घड़ियां बांट-बांट कर गुमराह करने की नाकामयाब कोशिश कर रहे हैं। सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा की जनता सब जानती है और ऐसे प्रलोभनों में आने वाली नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड पर सतपाल रायजादा के हस्ताक्षरों की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वो 15 सालों से जनता से जमीनी स्तर पर जुड़े हैं। हर परिवार के सुख-दुख में भागीदार रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 सालों के दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास को दरकिनार किया है। उन्होंने विधायक निधि तथा केंद्र सरकार के सहयोग से ऊना विधानसभा क्षेत्र के हर विकास कार्य को पूरा करने में पहल दिखाई है। इस अवसर पर मजारा की प्रधान गुरदेव कौर, उपप्रधान संतोख सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप संधु, बीडीसी सदस्य हरजाप सिंह शौकर, सतबीर सिंह, दर्शन सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, बलदेव, शिशु कौशल, राजेश कौशल, शिव कुमार कौशल, फुमन सिंह, हरजीत, वार्ड पंच बलविन्द्र कौर, ओम प्रकाश लुग्गा, गुरनैव सिंह ढिल्लों, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र चाहल, अमरीक सिंह, अमरीक सिंह शौकर, बब्बर सिंह, संतोख सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed