फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अपर देहलां में दंगल 11 को

अपर देहलां में दंगल 11 को

Thu, 08 Nov 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अपर देहलां में दंगल 11 को
- फोटो : अमर उजाला

ऊना। अपर देहलां पंचायत में 11 नवंबर को दंगल मेला आयोजित किया जा रहा है। पंचायत प्रधान कुलविंद्र कौर ने बताया कि दंगल मेले में ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं। दंगल मेले को यादगार बनाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दंगल की शुरुआत 11 नवंबर दोपहर एक बजे भाई लाल दास मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। समापन शाम को साढ़े पांच बजे किया जाएगा। दंगल मेले में मंच संचालन समाजसेवी सरदार भाग सिंह अटवाल करेंगे। अमरैल सिंह, लक्की बांस, पंकज ग्रेवाल, उपप्रधान परमजीत देहल व पूर्व जिप सदस्य मनजीत कौर ने बताया कि दंगल विजेता को एक लाख, उपविजेता को 71 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले पहलवान को 51 हजार के इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा 31, 21 व 11 हजार के इनाम भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दंगल मेले में हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के नामी पहलवाल हिस्सा लेंगे। मेले में रुबल खन्ना, गौरव ऊना, सुखा बबेहाली, सोनू चीमा संगरुर, काका कोहली, भूपेंद्र उजनाल, मेजर लीरा, बलकार ललिद्रां, विकास खन्ना, ताज और बाज रोनी, सोनू कांगड़ा व विशाल खन्ना सहित कई पहलवान हिस्सा लेंगे। दंगल के आयोजन में पंचायत, ग्रामवासी, भाई लाल दास जी स्पोर्ट्स क्लब और पीर स्थान दंगल कमेटी सहयोग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed