फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चुनाव एग्जिट पोल पर पूर्णतया प्रतिबंध

चुनाव एग्जिट पोल पर पूर्णतया प्रतिबंध

Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चुनाव एग्जिट पोल पर पूर्णतया प्रतिबंध
- फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने कहा कि प्रदेश सहित जिला ऊना में 9 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर सायं 6:00 बजे तक चुनाव एग्जिट पोल के आयोजन, परिणाम के प्रकाशन और प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भारत निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 क के प्रावधानों के अनुसार जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए डीसी ने कहा कि नौ नवंबर को निर्धारित हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ-साथ गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 9 नवंबर 2017 को प्रात: 8 बजे से और गुजरात विस चुनाव के अंतिम चरण के मतदान 14 दिसंबर सायं 6 बजे तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू होने के 48 घंटे पहले और 9 नवंबर 2017 को प्रात: 8 बजे से 14 दिसंबर 2017 को सायं 6:00 बजे तक के बीच की अवधि में चुनावों के बारे में किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का संचालन करने और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर से इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य ढंग से उसका प्रसार करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इलेक्टॉनिक मीडिया में किसी ओपिनियन पोल एवं जनमत सर्वेक्षण या किसी मतदान सर्वेक्षण के परिणामों के साथ-साथ निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed