फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Exposed electric wires in the city's MC park are inviting an accident.

Una News: शहर एमसी पार्क में खुले बिजली के तार हादसे को दे रहे न्योता

Sat, 29 Aug 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 29 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Exposed electric wires in the city's MC park are inviting an accident.
ऊना। शहर के एमसी पार्क में बिजली व्यवस्था को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। पार्क में लगाए गए बिजली के खंभों में लगे कई बिजली बॉक्स खुले पड़े हैं और इनमें बिजली के तार भी बाहर दिखाई दे रही हैं। ऐसे में पार्क में घूमने और खेलने के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खुले बिजली बॉक्स और तार किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। नगर निगम प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

एमसी पार्क में रोजाना सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं। इसके अलावा बच्चे भी पार्क में खेलते हैं। ऐसे में बिजली के खंभों में लगे खुले बॉक्स और बाहर निकले तार विशेष रूप से बच्चों के लिए खतरा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के उपकरणों को सुरक्षित तरीके से बंद किया जाना चाहिए, लेकिन लंबे समय से इस ओर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन



1 स्थानीय निवासी जुगल किशाेर शर्मा ने कहा कि एमसी पार्क में सुबह-शाम काफी लोगों का आना जाना होता है। पार्क में बच्चे भी खेलने के लिए जाते हैं। ऐसे में खुले पड़े बिजली के बाक्स से करंट लगने का खतरा बना हुआ है। इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा ने बताया कि यह समस्या काफी गंभीर है। इससे कोई भी अनहोनी हो सकती है। इसका समाधान होना चाहिए।



बिजली के बॉक्स नए सिरे से लगाए जाएंगे। इसे लेकर संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed