फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कांग्रेस की दो टिकटों में गुटबाजी का पेंच

कांग्रेस की दो टिकटों में गुटबाजी का पेंच

Tue, 17 Oct 2017 06:44 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की दो टिकटों में गुटबाजी का पेंच
himachal congress leaders cut out
ऊना। जिला कांग्रेस में विधानसभा की दो टिकटों पर गुटबाजी का पेंच फंस गया है। दो दिन से दिल्ली में लगातार टिकट को लेकर मंथन जारी है। लेकिन सभी बैठकें बेनतीजा साबित हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक हरोली, चिंतपूर्णी और गगरेट विस को छोड़ कर सदर ऊना और कुटलैहड़ में टिकट को लेकर रार बढ़ गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस ने पंद्रह वर्षों से सत्ता का सूरज नहीं देखा है। इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टी में खींचतान है। इस बार भी दोनों विस क्षेत्रों से कई दावेदार सामने आए हैं। ऊना सदर में जहां चार में से कुल तीन दावेदार टिकट की लड़ाई में रह गए हैं। वहीं कुटलैहड़ में टिकट के 23 ने दावा ठोका सदर में पसीसी सदस्य सतपाल रायजादा के अलावा आरटीए सदस्य दीपक लठ्ठ तथा एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा में टिकट को लेकर जंग त्रिकोणीय हो चुकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों ही टिकट के दावेदार दिल्ली में डेरा जमाए हैं। सोशल मीडिया पर तीनों नेताओं के समर्थक टिकट के करीब होने का दावा करते देखे जा रहे हैं। लेकिन अभी तक कांग्रेस आलाकमान ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इन नेताओं की टिकट के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। उधर, कुटलैहड़ कांग्रेस में इस दफा टिकट के चाहवानों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया था। चंटनी के बाद यहां से प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, ले. कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल तथा देवेंद्र भुट्टो कांग्रेस के पैनल में हैं। सभी नेताओं ने टिकट को लेकर पूरा जोर लगा रखा है। बहरहाल देखना रोचक होगा इन दोनों विस क्षेत्रों से इस बार कांग्रेस किसको सियासी रण में आगे करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed