{"_id":"59e5f7974f1c1b7a548b7c67","slug":"171508243351-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर नगर परिषद में गंदगी का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर नगर परिषद में गंदगी का आलम
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
कचरा
- फोटो : अमर उजालाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर परिषद के वार्ड नौ में कूडे़-कचरे का अंबार लगा है। बेशक नगर परिषद ने कूड़ेदान रखे हैं, इसके बावजूद सड़क पर बिखरा कूड़ा कचरा नगर परिषद की कारगुजारी की पोल खोलने के काफी है। लोगों ने बताया कि कूड़ा दान कई कई दिनों तक भरे रहते हैं। समय-समय इन्हें खाली न किए जाने की वजह से कूड़ा-कचरा सड़क पर बिखर जाता है, क्योंकि कूड़ा डालने के लिए जगह ही बचती।
सड़क तक फैली गंदगी शहर की खूबसूरती पर काला धब्बा लगा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कूड़ादानों में तो कूड़ा तब डालें, जब कूड़ादानों को समय-समय पर खाली करवाया जाता हो। आजकल दिवाली के चलते हर घर में सफाई का काम चल रहा है। इसके चलते कूड़ादान भी जल्दी-जल्दी भर जाते हैं। गंदगी के चलते राहगीरों को सड़क पर चलना भी मुश्किल हो रहा है।
इससे पूर्व भी स्थानीय ट्रक यूनियन के निकट गीता कॉलोनी एरिया में फैले कचरे तथा वार्ड छह में फैली गंदगी को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। नरेश कुमार, मनीश, जसविंदर, राकेश कुमार, सीमा, रेखा, विनोद ने कहा कि कूड़ादानों से रोजाना कूड़ा उठाया जाना चाहिए। नगर परिषद अध्यक्षा मंजू चंदेल ने कहा कि कूड़ादानों की सफाई नियमित रूप से करवाई जाती है, लेकिन लोग भी सड़क पर कूडा फेंक देते हैं। इससे गंदगी फैल जाती है। हर वार्ड में सफाई कर्मियों को ध्यान देने को कहा गया है।