{"_id":"59e0aa114f1c1bf3538b74fe","slug":"161507895825-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
kabaddi
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट(ऊना)।
डीएवी अंबोटा में शुक्रवार को डीएवी स्कूलों की कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता में एयरपोर्ट ऑथोरिटीज के सेवानिवृत्त चेयरमैन एनके सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलन के बाद ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी भी ली। प्रतियोगिता में 9 स्कूलों के करीब सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबाला डीएवी शोघी और डीएवी वनखंडी के बीच हुआ। जिसमें शोघी ने जीत दर्ज की। डीएवी देहरा ने डीएवी लठियाणी को मात दी। नगरोटा सूरियां ने घुमारवीं और मेजबान डीएवी अंबोटा ने डीएवी परवाणू को मात देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। इससे पूर्व एनके सिंह ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने विजेता टीम के हर खिलाड़ी को 1100-1100 रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूल के वाइस चेयरमैन केसी कतना, नमित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।