फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   16 more including Corona positive, including personal assistant of BJP leader in Una

ऊना में भाजपा नेता के निजी सहायक समेत 16 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
16 more including Corona positive, including personal assistant of BJP leader in Una
ऊना। जिले में रविवार को भेजे कोरोना संदिग्धों के सैंपल में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि 239 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं कोरोना संक्त्रस्मितों के फॉलोअप सैंपल में दो पॉजिटिव और 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला ऊना में अब तक कोविड-19 के 596 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें 198 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

उधर, संक्त्रस्मित चल रहे भाजपा नेता प्रो. राम कुमार की तबीयत रविवार को काफी बिगड़ने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वह ऊना जिले के हरोली स्थित कोविड -19 अस्पताल में आईसोलेट थे। बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए राम कुमार को बुखार व खांसी के साथ सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उनका सीटी स्कैन भी करवाया गया। रिपोर्ट के बाद इंफेक्शन को देखते हुए उन्हें एहतिहातन रविवार पौने नौ बजे रेफर किया गया। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने कोरोना संक्त्रस्मित को टांडा रेफर करने की पुष्टि की है। बता दें कि राम कुमार हिमाचल प्रदेशऔद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं।रविवार रात को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार का निजी सहायक भी कोरोना संक्त्रस्मित पाया गया है।
विज्ञापन

ऊना उपमंडल के रक्कड़ कालोनी के फगवाड़ा से लौटे एक परिवार के तीन सदस्य संक्त्रस्मित पाए गए हैं, जिसमें 40 वर्षीय व्यक्ति उसकी 31 वर्षीय पत्नी और 10 वर्षीय बेटी संक्त्रस्मित हुई है। अंब उपमंडल के करलूही में 68 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव हुआ है यह संक्त्रस्मित के संपर्क में आया था। वहीं उपमंडल अंब के धंधली की 15 वर्षीय बालिका संक्त्रस्मित हुई है यह संक्त्रस्मित के संपर्क में आई थी। ऊना उपमंडल के अप्पर बसाल की 10 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव हुई है। ऊना उपमंडल के ही मैहतपुर की 53 वर्षीय महिला संक्त्रस्मित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना उपमंडल के ही जखेड़ा का 16 वर्षीय बालक कोरोना संक्त्रस्मित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। इसके अलावा गगरेट उपमंडल के डंगोह खास का 33 वर्षीय युवक भी संक्त्रस्मित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुआ है। गगरेट उपमंडल के अंबोआ की 60 और 80 वर्षीय महिलाएं कोरोना संक्त्रस्मित के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाई गई हैं। गगरेट उपमंडल के ही गुगलैहड़ का 38 वर्षीय युवक संक्त्रस्मित हुआ है यह संक्त्रस्मित के संपर्क में आया था।

वहीं हरोली उपमंडल के कुंगड़त का 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, यह भी संक्त्रस्मित के संपर्क में आया था। वहीं जलशक्ति विभाग के 30 वर्षीय क्लर्क व 57 वर्षीय महिला चपरासी संक्त्रस्मित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। उधर, सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को आईसोलेट करने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed