{"_id":"5a40efa74f1c1bd1408bedd2","slug":"151514205095-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी नाटी पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी नाटी पर मचाया धमाल
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)।
पीएआर मॉडल हाई स्कूल डोहगी में सोमवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मदन लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सेवानिवृत्त सीएचटी अमरनाथ ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, वंदे मातरम, दीक्षा व सहेलियों ने ऐ मेरे वतन के लोगों, कविता व सहेलियों ने ऐ तिरंगे तुझे झुकने न देंगे तुझे मिटने न देगें, शीतल व सहेलियों ने इसर गरांई देया लंबड़ा ओ गीत पर पहाड़ी नाटी पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रधानाचार्य लखनपाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल चेयरमैन राजेश शर्मा, आत्मा राम शर्मा, अनिल शर्मा, सीएल शर्मा, राम मूर्ती शर्मा, कैप्टन प्रीतम राणा, डॉ. राजेश जंगा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
ये हुए सम्मानित
पीएआर मॉडल हाई स्कूल डोहगी के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि मदन लाल शर्मा ने साक्षी धीमान, अमृती बन्याल, इशिता धीमान, कोमल, कविता, अभिनव शर्मा, अक्षित शर्मा, कर्ण शर्मा, सेजल ठाकुर, रिया, अक्षीता, कृष शर्मा, अरिदिमा ठाकुर, कृष्टी शर्मा, आदित्य ठाकुर, हर्षद, रितिका, मोहित मनकोटिया, अंशिका शर्मा, जतिन राणा, पल्लवी, मनीशा, नंदीका, आदित्य, सक्षम, प्रिया, राहुल बन्याल, रिया, मन्नत, सौरभ सोनी, कार्तिक, प्रियांशु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन