फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संतोषगढ़ नगर का किला नहीं बचा पाई भाजपा

संतोषगढ़ नगर का किला नहीं बचा पाई भाजपा

Tue, 19 Dec 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ नगर का किला नहीं बचा पाई भाजपा
संतोषगढ़ (ऊना)। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले संतोषगढ़ नगर के दुर्ग को विधानसभा चुनाव में कांग्रेसियों ने आखिरकार भेद डाला। वर्ष 2012 के चुनाव में संतोषगढ़ नगर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती को 222 मतों से लीड दिलाने वाले भाजपा के कार्यकर्ता वर्ष 2017 के विस चुनाव में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद नहीं सके। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में नगर के कुल छह बूथों पर 4927 मत डाले गए। इस दफा चुनाव में छह बूथों में से पांच बूथों पर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने बढ़त हासिल की। जबकि, वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्ती ने 6 में से 4 चार बूथों पर बढ़त हासिल करते हुए 222 मतों की लीड हासिल की थी, जिसे 2017 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा ने 254 मतों की बढ़त में तबदील कर डाला। संतोषगढ़ नगर के कुल 6 बूथों नंबर 92, 93, 94, 95, 96 एवं 97 में इस बार कुल डाले गए 4927 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 2260 मत हासिल हुए। जबकि भाजपा के सतपाल सत्ती को 2006 मत हासिल हुए। सत्ती को नगर के बूथ नंबर 95 से ही 18 मतों की बढ़त हासिल हो सकी। बाकी 5 बूथों पर रायजादा ने सत्ती के मुकाबले 254 मतों से बढ़त हासिल की। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सतपाल सत्ती ने 6 बूथों में से चार बूथों पर लगभग 222 मतों की बढ़त हासिल की थी। वर्ष 2012 के चुनाव में सत्ती को बूथ नंबर 92 से 48, 93 से 15, 94 से 89, 95 से 149 मत रायजादा के मुकाबले ज्यादा मिले थे। जबकि बूथ 96 से 31 व 97 से 48 मत रायजादा को सत्ती के मुकाबले ज्यादा मिले थे। वर्ष 2017 के चुनाव में रायजादा को सत्ती के मुकाबले बूथ 92 से 52, 93 से 20, 94 से 38, 96 से 36 एवं बूथ 97 से भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले 126 मत ज्यादा मिले। सतपाल सत्ती केवल बूथ 95 पर ही कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले 18 मतों की बढ़त ले सके जबकि बाकी 5 बूथों पर पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed