{"_id":"5ad9db684f1c1b9c098b595b","slug":"131524226920-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शुरू होगी मल्टीमीडिया टीचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शुरू होगी मल्टीमीडिया टीचिंग
Updated Fri, 20 Apr 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में शुरू होगी मल्टीमीडिया टीचिंग : कंवर
42.36 लाख का स्कूल भवन जनता को समर्पित, अतिरिक्त भवन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना के तहत 25 करोड़ का प्रावधान : वीरेंद्र कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत लोअर बसाल स्थित हाई स्कूल लोअर बसाल के 42.36 लाख की लागत से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्मित पांच कमरों के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। इस अतिरिक्त भवन से बच्चों को बैठने की सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने ग्राम पंचायत लोअर बसाल के साथ-साथ ग्राम पंचायत बदोली में भी जन समस्याएं सुनीं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने बच्चों को ग्रामीण स्तर पर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए बजट में 25 करोड़ की मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के उन विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से आदर्श आवसीय विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में 10 विद्यालय स्थापित किए जाएंगे जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास सुविधा दी जाएगी। कंवर ने कहा कि 2137 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा दी है। अब बच्चों को मल्टी मीडिया टीचिंग एड से शिक्षण करवाया जाएगा।
विकास कार्यों के लिए साढ़े नौ लाख मंजूर
वीरेंद्र कंवर ने लोअर बसाल पंचायत में श्मशानघाट के निर्माण को पूरा करने के लिए अतिरिक्त तीन लाख, प्राथमिक पाठशाला में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए डेढ़ लाख और स्कूल की चारदीवारी व प्रांगण के लिए पांच लाख की राशि मंजूर की। उन्होंने कहा कि अपर बसाल-गत्ता फैक्ट्री-मंदिर तक की सड़क को बेहतर बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर बनाई है और विधायक प्राथमिकता के तहत बनाया जाएगा। बदोली पंचायत के लिए नई पेयजल योजना के निर्माण को लेकर लगभग एक करोड़ की डीपीआर की अप्रूवल मिल गई है। तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य शुरू करने को प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बदोली पंचायत के वार्ड-2 और तरवाल मोहल्ले में पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर बड़सर भाजपा नेता राकेश बबली, एसडीएम पृथीपाल सिंह, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, जिला पंचायत अधिकारी रमण कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता दिनकर शर्मा, आरएस चंदेल, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोम दत्त, बीडीसी अध्यक्षा रानी गिल, मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री तरसेम लाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, प्रधान लोअर बसाल देश राज, उपप्रधान श्याम लाल, एसएमसी प्रधान सुमन, प्रधान बदोली अनुराधा, उपप्रधान सुरेश कुमार, कैप्टन मंगत राम, शशी बाला, चौधरी मनीराम, गुरदयाल, मोनिका, कंचन, परमानंद, प्रमोद आदि उपस्थित थे।