फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News Gaggi killed in gang war Hoshiarpur shooter Vipan Kumar arrested by Punjab Police

Una News : गैंगवार में हुई गग्गी की हत्या, होशियारपुर का शूटर विपन कुमार पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 29 Aug 2025 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 07:53 PM IST
सार

ऊना के राकेश कुमार उर्फ गग्गी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पंजाब में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 0.32 बोर की देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Una News Gaggi killed in gang war Hoshiarpur shooter Vipan Kumar arrested by Punjab Police
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में गग्गी हत्या का अरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ख्वाजा बसाल क्षेत्र में बीती 27 जुलाई को अरनियाला निवासी राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या मामले में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाब के होशियारपुर के शूटर विपन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 0.32 बोर की देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। विपन होशियारपुर जिले के बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर का रहने वाला है। बताया जा रहा कि गिरफ्तार आरोपी विपन खरड़ के आसपास भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उससे पहले ही पंजाब पुलिस की एजीटीएफ टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


डीजीपी पंजाब पुलिस की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी के अनुसार आरोपी विपन कुमार ऊना के बसाल में हुए गग्गी हत्या मामले का मुख्य शूटर है। उसे मोहाली के साथ लगते खरड़ शहर से गिरफ्तार किया गया है। सिटी खरड़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गग्गी की हत्या विदेश में बैठे गैंगस्टरों के बीच चल रही गैंगवार का नतीजा थी। सूत्रों के अनुसार यह गैंगवार लड्डी भजल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गैंग) की ओर से बब्बी राणा (सोनू खत्री गैंग) के खिलाफ चल रही दुश्मनी का हिस्सा थी। मृतक राकेश कुमार उर्फ गग्गी विदेश में बैठे गैंगस्टर बब्बी राणा का करीबी सहयोगी था, जबकि बब्बी राणा खुद सोनू खत्री का नजदीकी माना जाता है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि गग्गी हत्या मामले में जिला पुलिस लगातार पड़ोसी राज्य पंजाब की पुलिस से संपर्क में है। खरड़ में गिरफ्तार आरोपी को जल्द ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा। उससे पूछताछ में कई अहम कड़ियां खंगाली जाएंगे। पूछताछ के बाद आरोपी के कुछ अन्य साथी भी गिरफ्तार होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed