{"_id":"673de73b8614acc3a9030d0e","slug":"ugc-net-december-2024-registration-fees-apply-online-form-at-ugcnet-nta-ac-in-2024-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2024: यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी, 10 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन; ये रहेगी फीस; यहां करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UGC NET 2024: यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी, 10 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन; ये रहेगी फीस; यहां करें आवेदन
Wed, 20 Nov 2024 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 20 Nov 2024 07:16 PM IST
सार
एनटीए ने दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। फीस जमा करवाने की तिथि 11 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12-13 दिसंबर तक कर सकते हैं। जानें सब कुछ खबर में...
विज्ञापन
UGC NET December 2024
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकता है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार 10 दिसंबर रात 11:59 बजे तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक https://ugcnet.nta.ac.in/
विज्ञापन
कितनी रहेगी फीस?
फीस जमा करवाने की तिथि 11 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12-13 दिसंबर तक कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 1,150 रुपये और जनरल इडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्लयूडी और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को 325 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
1 से 19 जनवरी तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा। उम्मीदवार केवल एक ही विषय में आवेदन कर पाएगा, जिसकी जानकारी एनटीए की ओर से वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा को पास कर अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फैलोशिप के पुरस्कार, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
महत्वपूर्ण तिथियां
| घटनाक्रम | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करना | 19 नवंबर 2024 |
| ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि | 11 दिसंबर 2024 |
| फॉर्म सुधार विंडो शुरू होती है | 12 दिसंबर 2024 |
| फॉर्म सुधार विंडो बंद होती है | 13 दिसंबर 2024 रात 11:50 बजे |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू | घोषित होना बाकी |
| परीक्षाएं शुरू | 10 जनवरी 2025 |
| परीक्षा की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2025 |