फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transfers In HP Before the start of winter session Himachal Pradesh government changed several officers

Transfers In HP: शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले फेरबदल, हिमाचल प्रदेश सरकार ने कई अधिकारी बदले; जानें

Tue, 25 Nov 2025 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 07:48 PM IST
सार

Transfers In HP: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। किन्हें कहां मिली नियुक्ति फटाफट जानें...

विज्ञापन
Transfers In HP Before the start of winter session Himachal Pradesh government changed several officers
आईएएस ट्रांसफर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने धर्मशाला शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले प्रशासनिक फेरबदल किया। एसडीएम कोटली असीम सूद को अब आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा के पद पर तैनाती दी गई है। वह अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एचएएस मनीष कुमार सोनी को भारमुक्त करेंगे। वहीं, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल को एसडीएम सिविल कोटखाई लगया गया है।

विज्ञापन

नियुक्ति का इंतजार कर रहीं कुनिका को एसडीएम कम परियोजना निदेशक डीआरडीए केलांग, चंबा सदर के सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार दीक्षित राणा को एसडीएम कोटली, परागपुर के सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार चिराग शर्मा को उपायुक्त हमीरपुर कार्यालय में सहायक आयुक्त, एसडीएम चच्योट बी सिंह को एसडीएम बालीचौकी, बालीचौकी के एसडीएम देवीराम को चच्योट में तैनाती दी है।

वहीं, नियुक्ति का इंतजार कर रहे राजेश कुमार को एसडीएम भरमौर, चेतन चौहान को एसडीएम चुराह, संधोल के सहायक आयुक्त एवं तहसीलदार विपिन कुमार, सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार इंदौरा अमनदीप सिंह और सहायक आयुक्त राजस्व कम तहसीलदार कांगड़ा पूजा को प्रदेश सचिवालय कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही मेटरनिटी लीव पर चल रहीं एसडीएम केलांग आकांक्षा शर्मा और स्टडी लीव पर चल रहे एसडीएम कोटखाई मोहन लाल को अवकाश की अवधि पूरी होने पर सचिवालय कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 बीडीओ भी बदले
सरकार ने 5 सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ के भी तबादला आदेश जारी किए है। सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ धर्मपुर प्रवीण कुमार को अब सहायक आयुक्त विकास एवं तहसीलदार कल्पा लगाया है। अंशु चंदेल को कांगड़ा के सुरानी से बदलकर खुंडियां, कार्तिकेय शर्मा को शिमला के टुटू से जुन्गा, डाॅ. अभिषेक सिंह ठाकुर को शिलाई से संगड़ाह और बबिता धीमान को बिलासपुर से बदलकर सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार रामशहर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

रविंद्र सहगल बने उपनिदेशक
प्रदेश सरकार ने सूचना अधिकारी कम डीपीआरओ रविंद्र सहगल को पदोन्नत कर उपनिदेशक पद तैनात किया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

शशि को जल प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष, लाल सिंह को बनाया अनुसूचित, जनजाति निगम का सदस्य
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शशि शर्मा को हिमाचल प्रदेश वाटर मैनेजमेंट बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जल शक्ति विभाग की सचिव राखिल काहलों ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। शशि शर्मा मंडी जिले के नेरचौक के निवासी हैं। उधर, प्रदेश सरकार ने लाल सिंह कौशल को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति और जन जाति निगम का गैर सरकारी निदेशक मंडल सदस्य बनाया गया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed