फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tour of himachal in less price

पहली बार भारी छूट, हिमाचल का मजा लीजिए लूट

Sun, 30 Jun 2013 12:16 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
tour of himachal in less price

उत्तराखंड में त्रासदी के बाद पहाड़ों से सहमे पर्यटकों को हिमाचल की ओर लाने के लिए पर्यटन विकास निगम ने मानसून पैकेज की घोषणा की है। यह पहली बार होगा कि पर्यटन निगम 40 फीसदी तक छूट इस सीजन में इस पैकेज के तहत देगा।

विज्ञापन


पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक सुभाशीष पांडा ने बताया कि निगम राज्य में स्थित अपने होटलों में प्रथम जुलाई 2013 से 13 सितंबर 2013 तक की अवधि में वर्षाकालीन छूट देगा।
विज्ञापन


यह छूट 9 अगस्त से 11 अगस्त की अवधि में नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि शिमला पर्यटक परिसर में स्थित निगम के होटल में यह वर्षाकालीन छूट 35 से 40 प्रतिशत, चायल में 30 से 35 प्रतिशत, बड़ोग-परवाणू और रामपुर परिसरों में 35 से 40 प्रतिशत, मंडी-कुल्लू-मनाली में 35 से 40 प्रतिशत, धर्मशाला-ज्वालाजी-पालमपुर परिसर में 30 से 40 प्रतिशत और डलहौजी-चंबा परिसर में 35 से 40 प्रतिशत छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह छूट डोरमैटरी आवास में उपलब्ध नहीं होगी। चंबा के विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चंबा के होटल ईरावती और होटल चंपक में 28 जुलाई से 05 अगस्त तक रहने पर यह छूट सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि इस बारे में अधिक जानकारी पर्यटक निगम की वेबसाइट www.hptdc.nic.in या www.hptdc.gov.in से भी ली जा सकती है। उत्तराखंड हादसे के बाद पर्यटक पहाड़ों से डरे हुए हैं।


इसी दौर में पर्यटन निगम ने इस पैकेज के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है कि हिमाचल इस सीजन में घूमने के लिए सुरक्षित जगह है। राज्य में पर्यटन निगम के 58 होटल हैं। इनमें 1075 कमरे और 2332 बेड क्षमता है। पर्यटन निगम के 60 रेस्तरां एवं कैफे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed