{"_id":"c6f6a144be55118c6c1654f8d83d5fc4","slug":"today-on-mountain-paths-journey-full-of-dangerous-adventures","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर आज से रोमांच भरा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक पहाड़ी रास्तों पर आज से रोमांच भरा सफर
अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Oct 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15वीं मारुति सुजुकी रेड डी हिमालया रैली शनिवार दोपहर बाद कंडाघाट स्थित होटल डेस्टिनेशन से रवाना होगी।
विज्ञापन
हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित की जा रही इस रैली में इस बार देशभर के 173 ड्राइवर शामिल होंगे।
इसमें कार, बाइक के अलावा इस बार स्कूटर को भी पहली बार शामिल किया गया है। मारुति सुजुकी के वरिष्ठ अधिकारी इस रैली का फ्लैग आफ करेंगे।
इस बार रेड डी हिमालया में पहली बार भारतीय महिला बाइकर भी शामिल हो रही हैं। सभी प्रतिभागी 1900 से ज्यादा किलोमीटर लंबे पहाड़ी ट्रैक पर रोमांच भरेंगे।
पहाड़ों के सर्पीले रास्तों को नापते हुए ये ड्राइवर शिमला से किन्नौर होते हुए लेह लदाख के शीत मरुस्थल को भी पार करेंगे।
रैली 12 अक्तूबर 2013 को समाप्त होगी। हिमालयन मोटर स्पोर्ट्स हर साल इस रैली का आयोजन करती है।