फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The car skidded on ice, two tourists died

बर्फ पर फिसली पर्यटकों की गाड़ी, दो की मौत

Fri, 03 Jan 2014 12:14 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Jan 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
The car skidded on ice, two tourists died
हरियाणा के हिसार से नए साल का जश्न शिमला में मनाने पहुंचे पर्यटकों की गाड़ी कुफरी में बर्फ पर फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


टैंपो ट्रेवलर में चालक समेत सोलह लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि चौदह घायल हो गए। हादसे में वेदवाला (36) और रोहित (10) की मौत हो गई हैं।

वहीं, घायलों में चालक सुरेश कुमार, रिया (2), किट्टू (2),  तनुज (9), विकास (16), ज्योति (18), पवन सोनी (40), सुनील (32), ललिता (28), प्रोमिला (27), तेजपाल (32), ज्योति (25), अनिल (29) और मिंटू वर्मा (25) शामिल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


ये हिसार के योगनगर के वार्ड नंबर 9 और गली नंबर 18 के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक ये लोग दो दिन पहले शिमला आए थे। यह सभी शोघी में ठहरे थे। वीरवार सुबह टैंपो ट्रेवलर एचआर 39 सी 2299 में कुफरी घूमने गए।

सुबह करीब दस बजे जब चीनी बंगला से गाड़ी कुफरी की ओर आ रही थी तो गाड़ी बर्फ पर फिसल गई और सड़क से नीचे गिरकर बाईपास रोड पर जा पहुंची।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया।

इनमें से वेदवाला और रोहित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि घायलों में पवन सोनी (40) और रिया (2) की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घायलों की हालत सामान्य है। उधर, डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तारी का कारण सामने आया है।

बर्फ पर फिसलने से यह हादसा पेश आया है। इस संदर्भ में थाना ढली में मुकदमा कायम कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed