Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Supreme Court orders promotion of Bikram Jung Thapa to Lieutenant Colonel

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम जंग थापा को लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत करने के दिए आदेश

Sat, 12 Oct 2024 05:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Oct 2024 05:56 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चलामा बकलोह के बिक्रम जंग थापा लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों के एक वर्ग को 20 वर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला। 

विज्ञापन
Supreme Court orders promotion of Bikram Jung Thapa to Lieutenant Colonel
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय सेना के अधिकारियों के एक वर्ग को 20 वर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला। इसके तहत अब चलामा बकलोह के बिक्रम जंग थापा लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। इसके अलावा देश भर के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को लाभ मिला है। इन सभी अधिकारियों की उम्र 70 से 75 वर्ष के बीच है। सेवानिवृत्ति के इतने दिनों बाद पदोन्नति होने पर इन अधिकारियों ने रक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन


थापा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार सेना के मेजर के पद से सेवानिवृत्त अधिकारियों को जो सेवा के दौरान भारतीय सेना की ओर से गठित अजय विक्रम सिंह कमेटी की अनुशंसा के अनुसार लेफ्टिनेट कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए पात्र हैं।  रक्षा मंत्रालय ने 16 दिसंबर 2004 को इसमें भारतीय सेना में लागू भी किया। दुर्भाग्यवश किसी तकनीकी त्रुटि के कारण रेजिमेंटल कमीशन अधिकारियों को इसका लाभ नहीं मिला। 
विज्ञापन


अब सर्वोच्च न्यायालय ने रक्षा मंत्रालय की अपील को खारिज करते हुए आदेश दिया कि इन अधिकारियों को 16 दिसंबर 2004 से लेफ्टिनेट कर्नल के पद पर पदोन्नत करते हुए उन्हें पेंशन और एरियर सहित सभी लाभों का भुगतान 6 माह के भीतर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तलमेहड़ा के रघुवीर रिटायरमेंट के 16 साल बाद बने लेफ्टिनेंट कर्नल 
ऊना जिले के गांव तलमेहड़ा में जन्मे होनहार रघुवीर सिंह अपनी लगन और मेहनत के दम पर दिसंबर 1996 में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बने। वहीं, 31 दिसंबर 2008 को बतौर मेजर सेवानिवृत्त हुए, जबकि इन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर होना चाहिए था। तकनीकी खामियों के कारण यह अन्याय रेजीमेंट कमिशन के अन्य सभी 204 अधिकारियों के साथ हुआ था। न्याय न मिलने के कारण न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

वहीं, एक लंबी लड़ाई के बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इन सभी अधिकारियों के हक में फैसला दिया और यह रिटायरमेंट के 16 साल बाद लेफ्टिनेंट कर्नल बने।  पूर्व सैनिक राजिंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जिला सैनिक बोर्ड और पूर्व प्रभारी ईसीएचएस ऊना रहे मेजर रघुवीर सिंह के 2009 से लेफ्टिनेंट कर्नल बनने की खबर सुनते ही पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इंडियन एक्स सर्विस लीग के अध्यक्ष शक्ति चंद, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर यशपाल, सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. बलदेव डोगरा,  एसपी शर्मा, पूर्व नौसैनिक कल्याण संघ के प्रधान ओमप्रकाश शर्मा समेत अन्य सभी पूर्व सैनिकों ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed