{"_id":"c253964e-addc-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"special-toy-train-on-kalka-shimla-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका शिमला ट्रैक पर मई से लीजिए स्पेशल टॉय ट्रेन का मजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका शिमला ट्रैक पर मई से लीजिए स्पेशल टॉय ट्रेन का मजा
सोलन/सोमदत्त शर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व धरोहर कालका शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन के रोमांचकारी सफर का सैलानियों का सपना मई में पूरा होने वाला है। समर सीजन में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए रेल विभाग की दो विशेष टॉय ट्रेनें चलाने की योजना है।
विज्ञापन
करीब तीन माह तक सैलानी टॉय ट्रेन का मजा ले सकेंगे। सैलानी बुकिंग पहले भी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त टिकट की तत्काल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 जुलाई के बाद पर्यटन सीजन गुजर जाता है, तब तक ट्रेनें जारी रहेंगी। मौजूदा समय में सामान्य पांच ट्रेनें शिमला कालका मार्ग पर दौड़ रही हैं। इसकी पुष्टि कालका शिमला रेलवे के स्टेशन सुपरिटेंडेंट विनय अरोड़ा ने की।
विज्ञापन
एक नजर में इतिहास
1903 में बिछाए गए विश्व धरोहर शिमला कालका रेलवे ट्रैक को लेकर देसी और विदेशी पर्यटकों में खासा आकर्षण है। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज इस ट्रैक पर मौजूद 102 सुरंगें सैलानियों को सफर को रोमांचकारी और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग
स्पेशल ट्रेन सुबह 6:30 बजे कालका से चलेगी और 11:30 पर शिमला पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:35 पर कालका से चलेगी और करीब 19:00 पर शिमला पहुंचेगी। तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग किराए का प्रावधान है।
साधारण में 20 रुपये प्रति पैसेंजर, द्वितीय श्रेणी में करीब 40 रुपये तथा चेयर क्लास/प्रथम श्रेणी में करीब 245 रुपये के करीब निर्धारित होगा।