फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Special HRTC Buses On Diwali book seats online in special buses on Diwali

Special HRTC Buses On Diwali: दिवाली पर स्पेशल बसों में ऑनलाइन सीटें भी बुक करवा सकेंगे, जानें सारी डिटेल

Sat, 19 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 19 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

एचआरटीसी ने हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है।  एचआरटीसी 29 और 30 अक्तूबर को अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। पहली बार इन अतिरिक्त बसों में यात्री सीटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Special HRTC Buses On Diwali book seats online in special buses on Diwali
एचआरटीसी बस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी 29 और 30 अक्तूबर को अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। दिल्ली और चंडीगढ़ से 120 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलेंगी। उसके बाद दिवाली के अगले दिन ये बसें दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। पहली बार इन अतिरिक्त बसों में यात्री सीटों की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। किस रूट पर कितने बजे कौन सी अतिरिक्त बस रवाना होगी, इसकी जानकारी निगम के कंट्रोल रूम पर उपलब्ध होगी। प्रदेश के भीतर और बाहरी राज्यों से इन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन के मद्देनजर लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एचआरटीसी ने खास तैयारी की है। निगम के हर मंडल को अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से शिमला समेत अन्य क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वोल्वो बसों का भी संचालन होगा। निगम ने अपनी वेबसाइट पर अतिरिक्त बसों की टाइमिंग अपडेट करनी भी शुरू कर दी है। यात्री निगम की वेबसाइट से अतिरिक्त बसों की जानकारी हासिल कर सीटों की बुकिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन


यहां करें संपर्क
यात्री निगम के हेल्पलाइन नंबर 1100 के अलावा शिमला कंट्रोल रूम 0177-2656326, चंडीगढ़ 91-172-2668943, दिल्ली 011-23868694, 23863473, 23329122, हरिद्वार 91-1334-222781 पर संपर्क कर अतिरिक्त बसों को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। यात्री ऑनलाइन इन बसों में सीटों की बुकिंग कर सकेंगे। निगम के हेल्पलाइन नंबर के अलावा कंट्राेल रूम से इन बसों को लेकर जानकारी हासिल की जा सकती है- रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed