{"_id":"64ca3acf96a6c7c9980c0616","slug":"youth-will-now-be-able-to-register-in-employment-office-online-only-solan-news-c-176-1-ssml1040-4659-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवा अब ऑनलाइन ही करवा सकेंगे रोजगार कार्यालय में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवा अब ऑनलाइन ही करवा सकेंगे रोजगार कार्यालय में पंजीकरण
Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
अभी तक नाम दर्ज करवाने के लिए पहुंचना पड़ता था कार्यालय में
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। युवाओं को अब रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्राप्त हो गई है। अब युवा रोजगार कार्यालय में अपना नाम ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि नाम दर्ज करवाने कि ऑनलाइन सुविधा प्राप्त होने से युवाओं को अपने दस्तावेज जमा करवाने के लिए रोजगार कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। वह घर बैठे या किसी भी लोक मित्र केंद्र से अपना नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए http://eemis.hp.nic.in/ पर जाना होगा और लाॅगइन कर अपने स्वयं प्रमाणन (सेल्फ अटेस्टेड) संबंधित दस्तावेजों को अपलोड कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क किया जा सकता है।