फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth should stay away from mobile and drugs, make sports a part: Rajiv

युवा मोबाइल और नशे से रहें दूर, खेलों को बनाए हिस्सा : राजीव

Fri, 29 Sep 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 29 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन विश्व चैंपियन राजीव शर्मा को किया कुमारहट्टी में सम्मानित
विज्ञापन

खास बातचीत में साझा किए चैंपियन बनने के टिप्स
एस ठाकुर
धर्मपुर(सोलन)। दिल्ली के वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी व विश्व चैंपियन राजीव शर्मा को कुमारहट्टी में चल रही ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में आयोजकों ने सम्मानित किया। इस दौरान खास बातचीत के दौरान राजीव शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बैडमिंटन की शुरूआत वर्ष 1998 में शिमला से की थी। वह दिल्ली में सीएजी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप कोरिया के जेंगू में आयोजित की गई। इसमें भारत के सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राजीव शर्मा ने बताया की विश्व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की ओर से खेलते हुए पहले राउंड में उन्होंने मैक्सिको, दूसरे राउंड में चाइना, तीसरे में स्वीडन, क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड व सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के (विश्व चैंपियन) को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल में चाइना ताइए के लियुहोंग को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर, सात कांस्य पदक जीते। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह मोबाइल और नशे से दूर रहकर खेलों में अपना ध्यान दें। साथ ही मेडिटेशन को भी अपना रोजमर्रा का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed