फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh 17 year-old girl was made pregnant was deceived into marriage accused arrested

Himachal Pradesh: हिमाचल में 17 साल की किशोरी को किया गर्भवती, शादी का दिया था झांसा; आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 10:41 AM IST
सार

सोलन जिले में एक 17 साल की किशोरी को गर्भवती करते का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कल लिया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh 17 year-old girl was made pregnant was deceived into marriage accused arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर की है। वहीं आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को सोलन निवासी एक महिला ने महिला पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनकी बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है, घर की सफाई करते समय दूसरी मंजिल से अचानक पांव फिसलने के कारण गिर गई थी। जिससे उसे काफी चोटें आई, जिस पर यह उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जिसके बाद उसकी बेटी को उपचार के लिए शिमला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


शिमला में उपचार के दौरान उन्हें पता चला कि इनकी बेटी गर्भवती है, जिस पर उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि इनके पड़ोस में रहने वाले लड़के मनी रॉय ने शादी का झांसा देकर इसके साथ संबंध बनाए। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 14 फरवरी को महिला पुलिस थाना की टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी मनी रॉय सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध
धर्मपुर थाना के तहत महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज की है। पुलिस जानकारी के अनुसार एक महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी सुबाथू में शिकायत दी है कि सितंबर 2022 में इसकी जान-पहचान गौरव कुमार के साथ हुई थी। आरोपी ने इसको बताया था कि इसकी पत्नी इसके साथ ठीक ढंग से नहीं रह रही है। जिस कारण इन दोनों का तलाक हो रहा है। आरोपी ने कहा कि वह उसे पसंद करता है व शादी करना चाहता है। उसके बाद उसने इसे अपनी माता से मिलवाया जिस पर यह उससे शादी के लिए राजी हो गई। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिस पर यह गर्भवती हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गौरव कुमार ने डरा धमकाकर व दबाव डालकर इसका गर्भपात करवा दिया था। 8 नवंबर 2024 को इनके संबंध के बारे में गौरव कुमार की पत्नी को पता लग गया। जिसके बाद गौरव कुमार व उसकी आपस में बातचीत बंद हो गई थी। लेकिन वह उसे जान से मारने की धमकियां देता था। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने आरोपी गौरव कुमार निवासी सुबाथू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed