फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Young people sitting on children's swings in city parks will be fined Rs 500 to Rs 1000.

Solan News: शहर के पार्कों में बच्चों के झूलों पर युवा बैठे तो कटेगा 500 से 1000 रुपये का चालान

Mon, 30 Mar 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Young people sitting on children's swings in city parks will be fined Rs 500 to Rs 1000.
सोलन के जवाहर पार्क में टूटा हुआ बच्चें का झूला। संवाद - फोटो : 1
नगर निगम पार्क की देखरेख करने वाले कर्मचारियों को देगा चालान बुक
विज्ञापन


युवाओं के कारण शहर के कई पार्कों में झूलों की हालत हो चुकी है खस्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पार्कों में नगर निगम की ओर से बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं, लेकिन उन पर 14 साल से अधिक आयु के युवा झूलते रहते हैं। इस कारण कई पार्कों में तो झूले पूरी तरह से टूट गए हैं और कई झूलों की हालत खस्ता हो गई है। इस संबंध में अब नगर निगम ने झूलों पर बैठने वाले युवाओं पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। यदि अब कोई भी युवा पार्कों के झूलों पर झूलता पाया गया तो उसी समय 500 से 1000 रुपये तक का चालान किया जाएगा। इसके लिए निगम अब पार्कों में देखरेख करने के लिए तैनात कर्मचारियों को चालान बुक देगा, जिससे वह मौके पर चालान काट सकेंगे। शहर के पार्कों में निगम ने 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए झूले लगाए हैं, लेकिन उन पर हर समय बड़ी आयु के युवा झूलते रहते हैं। इस कारण वहां लगे झूलों की हालत खस्ता हो गई है। कुछ झूले तो पूरी तरह से टूट गए हैं और कुछ के हालात ऐसे हैं कि उनपर यदि बच्चे खेलेंगे तो उन्हें चोट भी लग सकती है। सबसे खस्ता हालत शहर के चिल्ड्रन पार्क में लगे झूलों की हैं। यह पार्क शहर के मालरोड के साथ ही बनाया गया है, जिस कारण यहां पर सबसे ज्यादा लोग का आना-जाना रहता है। यहां पर दिनभर सैकड़ों बच्चे झूलों में खेलने आते हैं, लेकिन उन्हें टूटे झूलों के कारण निराशा झेलनी पड़ती है। यहां टूटे हुए झूलों पर खेलने के कारण कई बार बच्चों को चोटें भी आई हैं। लोगों ने मांग की थी इन झूलों पर झूलने वालों युवाओं पर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसके बाद निगम ने अब यह फैसला लिया है।
नोटिस बोर्ड को करते हैं अनदेखा
नगर निगम की ओर से हर पार्क में नोटिस बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि 14 वर्ष से आयु वाले युवाओं का झूलों पर झूलना सख्त मना है। वहीं युवा नोटिस बोर्ड को अनदेखा कर रहे हैं। निगम के बोर्ड लगाने के बावजूद रोजाना व्यस्क युवा झूलों पर झूलते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

कोट
नगर निगम के पास पहले भी ऐसी कई शिकायतें आई है, जिसके बाद निगम ने कई बार पार्कों का निरीक्षण किया और वहां युवाओं को झूलों पर झूलने के लिए मना किया है। निगम ने हर पार्क में नोटिस बोर्ड भी लगाए हैं। अब नियमों को न मानने वाले युवाओं पर निगम सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चालान करेगा। इसके लिए पार्कों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों को ही चालान बुक दी जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऊषा शर्मा,महापौर, नगर निगम,सोलन

सोलन के जवाहर पार्क में टूटा हुआ बच्चें का झूला। संवाद

सोलन के जवाहर पार्क में टूटा हुआ बच्चें का झूला। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed