फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker wandering to get ESI facility after loosing fingers in Baddi

कामगार की उंगलियां कटने से परिवार पर भूखे मरने की नौबत

Fri, 12 Feb 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में एक मिक्सी बनाने वाले उद्योग में कार्यरत उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक की लगभग तीन महीने पहले मशीन में हाथ आने से उंगलियां कट गई थीं। अभी तक उद्योग प्रबंधन ने ईएसआई से मिलने वाली सुविधाएं नहीं दिलवाईं। कामगार का ईएसआई कार्ड भी दुर्घटना के बाद ऑनलाइन बनाया गया।
विज्ञापन

श्रम कार्यालय में पहुंचे इस युवक फूल बाबू (18) के पिता तेजपाल ने बताया कि उनके छह बच्चे हैं। उनकी भी सड़क दुर्घटना में टांग टूटने से घर में ही पड़े हैं। घर का सारा खर्चा उनके पूत्र फूल बाबू के वेतन से चलता था। जनवरी में उद्योग में काम करते समय बेटे के हाथ की उंगलियां कट गईं। उद्योग प्रबंधन स्थानीय ईएसआई डिस्पेंसरी से उनके बेटे का तो इलाज करवा रहा है लेकिन उसे किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। उनके परिवार को दो समय की रोटी भी लोगों के रहमों कर्म से ही मिल रही है। तीन महीने बाद भी न तो ईएसआई सुविधाओं का लाभ मिला और न ही उद्योग ने किसी प्रकार का वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन

ईएसआई के उपनिदेशक पीवी गुरंग ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर किसी कामगार के साथ हुआ है तो सीधे ईएसआई कार्यालय में आएं। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed