फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worker from UP's Gorakhpur found dead in BBN's Pajehra

पंजैहरा में यूपी के कामगार की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 06 Sep 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के पंजैहरा में उत्तर प्रदेश के कामगार की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव सोबन माजरा में एक खाली प्लॉट में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूपी के गोरखपुर जिले के पतिसा गांव का रहने वाला गामा आयु 43 वर्ष दो दिन पहले पंजैहरा में अपने किसी रिश्तेदार के पास काम की तलाश में आया था। शनिवार को वह अपने घर से काम की तलाश में निकल गया लेकिन शाम को वह वापस नहीं आया। रविवार सुबह सोबन माजरा में एक मकान निर्माण का कार्य करने मजदूर आए तो उन्होंने देखा की एक व्यक्ति प्लॉट में पड़े रेत के ढेर पर मृत पड़ा है। लोगों ने इसकी सूचना जोघों पुलिस को दी। सूचना पर जोघों चौकी प्रभारी मौके पर आए और शव को कब्जे में लिया। शव में किसी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी मदन कांत शर्मा ने बताया कि मृतक की जेब से शराब की शीशी मिली है। नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का विसरा जांच के लिए शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed