{"_id":"6b0595974fa0638f3d039d42","slug":"won-in-sports-solan-news-c-176-1-sln1011-185371-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिला कबड्डी में कुपवी की टीम विजेता, गोयला बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिला कबड्डी में कुपवी की टीम विजेता, गोयला बनी उपविजेता
विज्ञापन
गोयला पंचायत में मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। गोयला पंचायत में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय मेले का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में दून के विधायक चौधरी राम कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खेलकूद और कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जूनियर कबड्डी के 45 किलोग्राम वर्ग में बाबा जोघों की टीम विजेता और नगरकोटी टीम उपविजेता रही। 55 किलोग्राम वर्ग में राजपुरा ने पहला और पाई स्कूल कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला कबड्डी में कुपवी की टीम विजेता रही। फाइनल में मेजबान गोयला को पराजित किया।
विधायक रामकुमार ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणाएं कीं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मेले और खेलकूद प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।
इससे पूर्व समाजसेवी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमैल चौधरी व बीडीसी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने मेला समिति और गुरु नानक यूथ क्लब को 5100-5100 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढल, कंजियारा, गोयला तथा राजकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय छमकड़ी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत प्रधान निर्मला देवी, गुरुबचन सिंह, लायक राम ठाकुर, रविंद्र शर्मा, घनश्याम भारद्वाज, सोहन लाल उपस्थित रहे।