Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   political news solan

Solan News: जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में दिखी भाजपा की एकजुटता, जयराम ने थपथपाई पीठ

Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अर्की के शालाघाट स्थित कोटली मैदान में भाजपा ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

योगेश शर्मा
अर्की (सोलन) विधानसभा क्षेत्र अर्की के शालाघाट स्थित कोटली मैदान में भाजपा की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा और अर्की मंडल का शीर्ष नेतृत्व भी एकजुट होकर मंच पर नजर आया। समारोह में भाजपा की संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
सुबह करीब 9 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का मैदान में पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते समारोह स्थल कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों से भरने लगा। दोपहर करीब 1 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मंच पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता ने जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और स्वागत की परंपरा की सराहना की। कहा कि अर्की के कार्यकर्ता अपने मुख्य अतिथियों का जिस गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत करते हैं, वह अपने आप में विशेष है।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र अर्की में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों का चुनकर आना संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा सहित तीनों मंडलों के अध्यक्षों की पीठ थपथपाई और उनके प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed