फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women's leadership should be like Laxmibai: Dr. Jeevan

लक्ष्मीबाई की तरह होना चाहिए महिलाओं का नेतृत्व: डॉ. जीवन

Sun, 17 Dec 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 17 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women's leadership should be like Laxmibai: Dr. Jeevan
नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में सतलुज सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित नारी शक्ति संगम में मौजूद महिलाए
नालागढ़ में नारी शक्ति संगम में हजारों महिलाओं ने की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के हेरिटेज पार्क में सतलुज सेवा ट्रस्ट की ओर से नारी शक्ति संगम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में बद्दी पुलिस विभाग से महिला जागृति टीम की प्रभारी कृष्णा देवी उपस्थित रहीं। जबकि पहले सत्र में मुख्य वक्ता ऊना से आई डॉ. स्नेह लता थीं। समापन सत्र में शिमला से डॉ. जीवन ज्योति रहीं। इस मौके पर महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।


उद्घाटन सत्र में डॉ. स्नेह लता ने भारतीय चिंतन में महिलाओं की स्थिति को बताते हुए कहा कि भारत की महिला वैदिक काल से ही सक्षम और समर्थ रही है। भारत में महिला परिवार का आधार है। आदिकाल से ही महिलाओं का समाज में उच्च स्थान रहा है लेकिन मुगल काल आने के बाद देश में महिलाओं से संबंधित कुरीतियां एवं शोषण बढ़ता गया, जिसकाे देश और समाज आज तक झेल रहा है। समापन सत्र में बताया कि भारत की महिला लाचार नहीं हैं। आज के समय महिलाओं का नेतृत्व लक्ष्मीबाई जैसा, चरित्र रानी दुर्गावती जैसा और एवं मातृत्व जीजाबाई जैसा होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से पांच आग्रह किए। पहला एक समय का भोजन सारा परिवार एकसाथ करे। दूसरा, भोजन मंत्र के उपरांत करें, तीसरा, त्योहारों पर अपना पारंपरिक व्यंजन बनाना और बच्चों को सिखाना है, चौथा, अपनी पारंपरिक वेषभूषा नहीं छोड़नी है और पांचवां यह कि अपनी पारंपरिक बोली मत छोड़ें, इसे बोलने में शर्म महसूस न करें। कार्यक्रम की मुख्यातिथि कृष्णा देवी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में मंच संचालन सपना शर्मा ने किया। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता, सुषमा शर्मा, रीता ठाकुर, डॉ. आशिमा जैन, गीतांजलि सचदेवा, मधु, शालिनी शर्मा, कमला देवी, शकुंतला पटियाल, लाजवंती शर्मा नीना, जसवीर कौर, रमा, वंदना, मोनिका, कौशल्या, बलविंद्र कौर, संतोष कुमारी सहित हजारों महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed