फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   WiFi facility will be available soon in government and public places

Solan News: सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर जल्द मिलेगी वाईफाई सुविधा

Sun, 04 Jun 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में सरकारी और सार्वजनिक स्थानों में जल्द वाईफाई की सुविधा मिलेगी। नगर निगम इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। इस योजना के तैयार होने के बाद निगम मुख्य जगहों का चयन करेगा। इसके बाद आगे का कार्य किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम इस सुविधा देने के लिए निजी कंपनी से करार करेगी। वाईफाई लगने के बाद लोग निशुल्क नेट डाटा का लाभ ले सकेंगे। वहीं मनोरंजन समेत कई प्रकार के कार्य वाईफाई की मदद से कर सकेंगे। खास बात यह है कि निगम की ओर से उस जगह के चयन को प्राथमिकता दी जाएगी जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। यहां पर इंटरनेट स्पीड को लेकर भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में चिल्ड्रन पार्क, जवाहर पार्क, सर्किट हाउस, मुख्य बाजार, ठोडो मैदान, समेत अन्य कई जगह ऐसी हैं, जहां पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इन जगहों पर स्थानीय लोगों समेत पर्यटक भी रुख करते है। ऐसे में निगम की ओर से अब ऐसे स्थानों पर वाईफाई लगाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सोलन आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि शहर में ऐसे कई स्थान हैं, जहां पर लोगों की अधिक आवाजाही होती है। निगम इस बारे में योजना बनाकर जगह की चयन प्रक्रिया शुरू करेगा। जगह चयनित होने के बाद वाईफाई लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed