फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   wheat crop purchase centre starts

Solan News: किसानों को 2,320 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी धान की कीमत

Thu, 10 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
धान की फसल को समर्थन मूल्य दिलाने का सरकार से उठाएंगे मुद्दा : चौधरी
विज्ञापन

रामकुमार ने मलपुर में धान खरीद केंद्र का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। सीपीएस राम कुमार चौधरी ने कहा कि धान की फसल को समर्थन मूल्य दिलाने का मुद्दा प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि किसानों को बेहतर लाभ मिल सके। दून की मलपुर पंचायत में स्थित अनाज मंडी में धान के खरीद केंद्र का शुभारंभ पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों से 2,320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी। खरीद केंद्रों में टोकन प्रणाली से धान की फसल का क्रय किया जाएगा। धान बेचने के लिए किसानों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। विभाग के पोर्टल पर धान खरीद केंद्र की पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। किसान विभाग के पोर्टल पर किसी भी नजदीकी लोकमित्र केंद्र पर अथवा अपने मोबाइल फोन के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत उन्हें टोकन नंबर व धान बेचने की तिथि मिलेगी। धान की खरीद 31 दिसंबर तक की जाएगी।
विज्ञापन


सीपीएस ने कहा कि मलपुर मंडी खुलने से दून विस क्षेत्र एवं आसपास के किसान अपने घर के समीप धान की फसल बेच पाएंगे। कहा कि शीघ्र ही मंडी के नजदीक फसल एकत्रीकरण के लिए भंडारण गृह क्रय करने की योजना भी बनाई जा रही है। इस भंडारण गृह के लिए प्रदेश सरकार की ओर से समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मंडी को स्थाई करने व फसल के समर्थन मूल्य के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने अनाज मंडी का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत भी की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed