फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Waiting for RA factor test at regional hospital

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में आरए फैक्टर टेस्ट के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Mon, 08 Jun 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
क्रस्ना लैब में जांच बंद, सरकारी लैब पर बढ़ा दबाव
विज्ञापन

सुबह 9:30 से 12 बजे तक ही लिए जा रहे सैंपल
समय निकलने पर अगले दिन फिर अस्पताल आने को मरीज मजबूर



संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आरए फैक्टर टेस्ट करवाने के लिए मरीजों के पास अब सरकारी लैब ही एकमात्र विकल्प बचा है। अस्पताल परिसर में संचालित क्रस्ना लैब में आरए फैक्टर टेस्ट बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी लैब में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक ही ब्लड सैंपल लिए जाते हैं। इससे दोपहर बाद पहुंचने वाले मरीजों को या तो निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है या अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है।
डॉक्टरों के अनुसार जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न तथा लगातार थकान जैसे लक्षण दिखाई देने पर मरीजों को आरए फैक्टर टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है। यह जांच गठिया संबंधी बीमारियों की पहचान में महत्वपूर्ण मानी जाती है। मरीजों का कहना है कि सीमित समय तक सैंपल लिए जाने के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय निकल जाने के कारण जांच नहीं करवा पा रहे हैं और उन्हें अगले दिन सुबह फिर से अस्पताल आना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि आरए फैक्टर टेस्ट अस्पताल की सरकारी लैब में नियमित रूप से किया जा रहा है। हालांकि, दोपहर के बाद आने वाले मरीजों को अगले दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सुबह निर्धारित समय के भीतर पहुंचने वाले सभी मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आरए फैक्टर टेस्ट?
आरए फैक्टर (रूमेटॉइड फैक्टर) टेस्ट एक रक्त जांच है। इसका उपयोग मुख्य रूप से रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की पहचान में किया जाता है। जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न और लगातार थकान महसूस होने पर चिकित्सक यह जांच करवाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed