फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vegetables being sold amid filth in Kisan Janata Mandi

Solan News: किसान जनता मंडी में गंदगी के बीच बेची जा रही सब्जियां

Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 07 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vegetables being sold amid filth in Kisan Janata Mandi
पुराने बस स्टैंड के पास लगने वाली संडे मंडी में फैली गंदगी।
सप्ताह के आखिरी दिन पुराने बस अड्डे के समीप लगती है मंडी
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने निगम से की रोजाना साफ-सफाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी।
सोलन। शहर के पुराने अड्डे के समीप गंदगी के बीच किसान जनता मंडी में सब्जियां बेची जा रही हैं। रविवार को भी सब्जी विक्रेता सब्जियों को बेचने के लिए मंडी पहुंचे। और गंदगी के बीच ही बैठकर सब्जी बेचने को मजबूर हुए। गंदगी फैली होने से जहां लोगों में गंभीर बीमारियों के फैलाने का खतरा बढ़ गया है। वहीं इस स्थान पर साफ-सफाई न होने के चलते सब्जी विक्रेता भी परेशान हो गए हैं। मंडी में गंदगी काफी समय से है। लेकिन निगम है कि इस समस्या लेकर मौन है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग भी इस ओर ध्यान न देकर लापरवाही बरत रहा है।
निगम को चाहिए की इस जगह की रोज साफ-सफाई के लिए एक कर्मचारी तैनात किए जाए। ताकि सफाई रह सके और बीमारियों को खतरा न हो। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग को गंदगी के बीच बेची जा रही सब्जियों के सैंपल भरने चाहिए ताकि लोग सब्जी खाने के बाद बीमार न पड़ें। सप्ताह के छह दिन लोगों को सुविधा देने के लिए इस स्थान पर ऑटो खड़े किए जाते हैं। इस दौरान यहां पर कई लोग मलमूत्र कर गंदगी को और अधिक बढ़ा देते हैं। रोजाना साफ-सफाई न होने के चलते गंदगी का आलम इसी तरह बना रहता है। इससे स्टॉक लगाने वाले सब्जी विक्रेता बहुत ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन

उधर, सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि की हर रविवार को वह किसान जनता मंडी में सब्जी बेचने के लिए आते हैं। लेकिन यहां पर फैली गंदगी के बीच ही उन्हें सब्जी बेचनी पड़ती है। अधिकतर परेशानी विक्रेताओं को उस समय आती है जब लोग गंदगी देखकर उनसेे सब्जी न खरीदकर बाजार से ही सब्जी खरीदना बेहतर समझते हैं। उन्होंने निगम से इस स्थान की रोजाना साफ-सफाई करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि निगम की ओर से एक ही जगह पर सब्जी बेचने के लिए विक्रेताओं को ऑटो स्टैंड वाली जगह दी गई थी। जहां पर हर रविवार सब्जी विक्रेता अपना स्टाल लगाकर सब्जी बेचते हैं। मंडी में बाजार के मुकाबले सस्ते दामों में सब्जियां मिलने को लेकर पहले लोगों की अधिक भीड़ देखी जाती थी। लेकिन अब लोग गंदगी को देखकर बाजार से ही सब्जी खरीदना अच्छा समझते हैं।

उधर, मां शूलिनी ऑटो यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि निगम की ओर से ऑटो स्टैंड पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को यहां पर किसान जनता मंडी भी लगाई जाती है। जो भी गंदगी में बैठे रहते हैं।

पुराने बस स्टैंड के पास लगने वाली संडे मंडी में फैली गंदगी।

पुराने बस स्टैंड के पास लगने वाली संडे मंडी में फैली गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed