फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck breaks down on Parwanoo bypass, causing two-kilometer traffic jam

Solan News: परवाणू बाईपास में ट्रक खराब, दो किलोमीटर लगा जाम

Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Truck breaks down on Parwanoo bypass, causing two-kilometer traffic jam
परवाणू बाईपास में ट्रक खराब होने लगी लंबी कतारें। संवाद
वीकेंड पर टोल बेरियर से चंडी मंदिर तक रेंगते रहे वाहन, सिंगल लेन होने से बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। अंबाला-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू बाईपास के पास एक ट्रक खराब हो जाने के कारण शनिवार को दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रक खराब होने से हाईवे पर केवल सिंगल लेन ही आवाजाही के लिए बची, जिसके कारण बड़े वाहनों को गुजरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। परवाणू टोल बैरियर से चंडी मंदिर की ओर करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में शिमला जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहन चालकों को यह दो किलोमीटर का फासला तय करने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। शनिवार को वीकेंड होने के कारण प्रदेश में हजारों की संख्या में पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया था, जिससे टोल बेरियर पर वाहनों की आवाजाही रेंग-रेंग कर होती रही।हालांकि टोल बेरियर पर दीवाली से पहले लगी आग के बाद मैनुअल पर्ची सिस्टम से जो दिक्कत आ रही थी, वह अब ठीक हो गई है और फास्टैग सुविधा बहाल है, लेकिन सड़क के बीचोंबीच ट्रक खराब होने के कारण लोगों की परेशानी दोगुणी हो गई। वाहन चालक शाम तक इस समस्या से जूझते रहे। परवाणू टोल बेरियर के ठेकेदार रोबिन संधू ने बताया कि फास्टैग सेवा पूरी तरह बहाल है और टोल कर्मचारी वाहनों को तेजी से निकालने में जुटे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि खराब ट्रक के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

परवाणू बाईपास में ट्रक खराब होने लगी लंबी कतारें। संवाद

परवाणू बाईपास में ट्रक खराब होने लगी लंबी कतारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed