{"_id":"6ad22652d55ae0fae3054eea","slug":"electricity-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-181940-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 104 करोड़ से बनेंगे तीन उपकेंद्र, दूर होगी बिजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 104 करोड़ से बनेंगे तीन उपकेंद्र, दूर होगी बिजली की समस्या
विज्ञापन
विधायक राम कुमार ने झाड़माजरी व ठाणा में किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए 104 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए बिजली उपकेंद्रों की स्वीकृत की दिशा में कदम बढ़ाए। झाड़माजरी पंचायत के हिल टॉप कुंडाहल और ठाणा में भूमि पूजन कर भूमि सुधार कार्य शुरू करवाया।
विधायक ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की बढ़ती मांग और ओवरलोडिंग के कारण बार-बार कट लग रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ उद्योगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नए उपकेंद्र स्थापित होने से विद्युत वितरण व्यवस्था मजबूत होगी और आपूर्ति में सुधार आएगा।
उन्होंने बताया कि झाड़माजरी में 66 केवी क्षमता के उपकेंद्र के लिए 27 करोड़ 48 लाख रुपये, जबकि ठाणा में उपकेंद्र के निर्माण के लिए 21 करोड़ 77 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन उपकेंद्रों से ग्रामीण क्षेत्रों और औद्योगिक इकाइयों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने काठा, अक्कांवाली-संडोली और कुल्हाड़ीवाला में भी तीन बिजली उपकेंद्र स्वीकृत करवाए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दून दौरा जल्द प्रस्तावित है। इस अवसर पर दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार सिंह, अच्छर पाल, गुरबख्श खन्ना, बिल्लू खान, खेमचंद, तरसेम चौधरी, काला चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।