फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested

Solan News: चोरी पिकअप के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पर चोरी के छह और उद्घोषित अपराधी के दो मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आंजी रबोन से पिकअप गाड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
पुलिस के मुताबिक सोलन निवासी विशाल सूद ने 12 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 11 और 12 अक्तूबर की मध्यरात्रि को आंजी रबोन में खड़ी उनकी पिकअप कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि चोरी हुई पिकअप का इस्तेमाल उसी रात धर्मपुर क्षेत्र में चोरी का सामान रखने के लिए किया गया था। इस मामले में धर्मपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि सदर सोलन पुलिस ने 14 अक्तूबर को वीरेंद्र कुमार निवासी गांव गुसान, डाकघर गड़खल, तहसील कसौली, जिला सोलन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के छह और उद्घोषित अपराधी से संबंधित दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed