फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bilke rally by congress

Solan News: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली

Fri, 16 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ अभियान के तहत किया आयोजन
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर लगाया वोट चोरी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ब्लॉक कांग्रेस सोलन ने लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ और देश बचाओ अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। रैली पुराने विश्राम गृह सोलन से शुरू होकर मिनी सचिवालय तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने मोदी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने डीसी सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। रैली की अगुवाई सोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा की तीन मुख्य चोरियां पूरे भारत में प्रचलित हैं। इनमें पेपर लीक, चंदा चोरी और सबसे महत्वपूर्ण वोट चोरी शामिल है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि पूरे भारत के लोगों का विश्वास खो चुके हैं। भूतपूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष संजय शांडिल ने कहा कि 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा आघात है।
विज्ञापन

रैली में प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास काल्टा, सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा, शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा अमन सेठी, मनसार पंचायत के प्रधान जय प्रकाश, जौणाजी पंचायत के प्रधान सचिन कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed