फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   imagination of project

Solan News: कुनिहार में 6.5 लाख से लगी दुग्ध जांच प्रयोगशाला का लोकार्पण

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने 12 दुग्ध उत्पादकों को स्मार्ट मिल्क वेटिंग किट की प्रदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने पशु अस्पताल कुनिहार में 6.5 लाख रुपये की लागत से स्थापित दुग्ध जांच प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने जिले के 12 दुग्ध उत्पादकों को स्मार्ट मिल्क वेटिंग किट भी प्रदान की। अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बताया कि प्रयोगशाला से दुग्ध उत्पादकों को दूध की गुणवत्ता जांचने की सुविधा मिलेगी। इससे पशुपालकों को अपने दुग्ध व्यवसाय को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये किया गया है। भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी 61 रुपये से बढ़ाकर 71 रुपये कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इतनी बढ़ोतरी करने वाला पहला राज्य बन गया है। सरकार किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

विधायक ने सामुदायिक भवन नगर (घुमारड़ा) में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। विधायक ने नगर गांव में कई विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की। इनमें पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 5 लाख रुपये शामिल हैं। शिवा महिला मंडल भवन निर्माण और एंबुलेंस संपर्क मार्ग झांडी के लिए 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 10 सोलर लाइटें और चार बेंच भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed