{"_id":"575d9f844f1c1b273e11b958","slug":"truck-accident-driver-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशहर रोड पर टाइलों से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामशहर रोड पर टाइलों से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामशहर रोड पर शनिवार मध्यरात्रि टाइलों से भरा एक ट्रक पलटने से इसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का परिचालक दो सेकेंड पहले ही उतरने के कारण बाल-बाल बच गया। हादसा रामशहर थाना के अधीन लगदघाट में हुआ है।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार टाइलों से लदा ट्रक नंबर एचपी 12-3643 चंडीगढ़ से रामशहर की ओर आ रहा था। इस दौरान शनिवार मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे चालक धर्मपाल उम्र 24 वर्ष सुपुत्र मोहिंद्र सिंह गांव सून तहसील नालागढ़ चला रहा था।
विज्ञापन
मध्यरात्रि के समय जब वह लगदघाट के पास पहुंचा तो चढ़ाई होने के कारण ट्रक आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में धर्मपाल ने ट्रक में बैठे मंजीत को कहा कि वह ट्रक से उतरकर टायर के नीचे पत्थर लगा दे ताकि ट्रक पीछे नहीं हटे। मंजीत के उतरने के कुछ पलों बाद ही ट्रक से धर्मपाल का नियंत्रण खो गया और ट्रक की ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन
ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर दूर दो दफा पलटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक चालक धर्मपाल ट्रक के भीतर ही था और पहले पलटे के बाद जैसे ही नीचे गिरा तो उसे सिर पर गहरी चोटें लग गई। ट्रक के दूसरे पलटे ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में चालक धर्मपाल के मुंह और सिर पर गहरी चोटें आने से उसकी मौत हो गई है। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि हादसे का कारण ट्रक की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।