{"_id":"67fcea2775f46a102e03022e","slug":"tribute-paid-to-martyred-firefighters-solan-news-c-176-1-ssml1040-141691-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वीरगति को प्राप्त हुए अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वीरगति को प्राप्त हुए अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
सोलन में राष्ट्रीय फायर सर्विस डे के अवसर पर कार्यक्रम, आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियां बताई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय फायर सर्विस डे के अवसर पर सोलन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर दुर्घटनाओं में जो फायरमैन वीरगति को प्राप्त हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर फायर अधिकारी कमलजीत ने बताया कि यह दिन 17 अप्रैल 1944 को मुंबई में हुए डाक विस्फोट में जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाया जाता है। इस भयानक हादसे में 66 फायरमैन वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके साहस और बलिदान को याद करते हुए इस दिन को हर साल राष्ट्रीय फायर सर्विस डे के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान फायर अधिकारी ने आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली, रेस्क्यू ऑपरेशन और आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी। फायर अधिकारी कमलजीत ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों को स्थापित करें और नियमित रूप से उनकी जांच करवाएं ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में समय रहते उचित कदम उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और फायर सर्विस कर्मियों के बलिदान को याद कर उनके योगदान को सम्मान देना था।