फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tree falls on hospital premises, power outage

Solan News: अस्पताल परिसर में पेड़ गिरा, बिजली गुल

Tue, 07 Apr 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
पट्टा महलोग अस्पताल परिसर में स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्तसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसौली(सोलन)। पट्टा महलोग अस्पताल परिसर में भारी भरकम गुरबेलिया का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इससे जानी नुकसान टल गया।
पेड़ गिरने की यह घटना पोस्ट ऑफिस के समीप हुई। पेड़ इतना विशाल था कि इसकी चपेट में आने से वहां खड़ी स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा पेड़ की भारी टहनियां पास से गुजर रही हाई-टेंशन तार पर गिर गईं। इससे बिजली का खंभा भी टेढ़ा हो गया। इसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिजली बोर्ड को सूचित किया और जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई पेड़ जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे खतरनाक और जर्जर पेड़ों की समय-समय पर पहचान कर उनकी छंटाई करवाई जाए। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह केवल सौभाग्य था कि कोई पैदल यात्री इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed