{"_id":"64be65466b5d2b612d0c9059","slug":"traffic-connection-of-sarlara-and-matfal-villages-cut-off-solan-news-c-176-1-ssml1040-4121-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सरलारा और मतफल गावों का यातायात संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सरलारा और मतफल गावों का यातायात संपर्क कटा
Mon, 24 Jul 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
दून के घड़सी पंचायत के सकराला गांव का मार्ग बंद होने से बीमार महिला को उठा कर मुख्य मार्ग तक ले
बीमार महिला का डंडे पर उठाकर पहुंचाया मुख्यमार्ग तक
ग्रामीणों ने मार्ग खोलने की विभाग से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून की घड़सी पंचायत के सकलारा और मतफल गांवों का यातायात संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है। इन गावों के संपर्क मार्ग पर मलबा आने से यह बंद पड़े हैं। जिससे गांव में एक महिला को पैरालिसिस का अटैक पड़ने पर उसे उठा कर ढाई किमी दूर मुख्य मार्ग तक लाया गया।
घड़सी पंचायत के सकलारा व मतफल गांव को जोहड़ का हाड़ा मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है। इन दोनों गावों का संपर्क बरसात शुरू होते ही कट गया था। इस संपर्क मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन आने से अभी इस मार्ग के खुलने के भी कोई आसार नहीं है। बाड़ियां पंचायत की कमला देवी को अचानक पैरालिसिस का अटैक पड़ गया। रास्ता बंद होने पर गांव के लोग उसे एक डंडे में रस्सी बांध कर मुख्य मार्ग तक लेकर पहुंचे। शाम के समय महिला को वापस उठा कर गांव पहुंचाया गया। बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ने बताया कि यह मार्ग घरेड़ और दूसरी ओर पट्टा क्षेत्र को जोड़ता है। विभाग ने इस मार्ग को खनई तक जोड़ने के लिए एक पुल भी प्रस्तावित करा दिया गया है। जिसका डिजाइन भी तैयार हो गया है। लेकिन बरसात के चलते कार्य नहीं लगा है।
पंचायत प्रधान रंजना देवी ने बताया कि इन दोनों गांवों में दो दर्जन परिवार रहते हैं, जो बरसाती टमाटर व अन्य फसलें तैयार करते हैं लेकिन मार्ग बंद होने से लोग मरीज को पीठ पर उठा कर ही मुख्यमार्ग तक पहुंचाते हैं। उन्होंने इस मार्ग को जल्द खुलवाने के लिए विभागीय अधिकारियों से मांग की है।
विज्ञापन
उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला आया नहीं है लेकिन जल्द ही इस मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।