{"_id":"6687f914dd469a809c097c25","slug":"to-make-parking-in-the-old-bus-stand-of-the-city-the-exercise-started-soil-samples-were-filled-solan-news-c-176-1-ssml1042-124565-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर के पुराने बस स्टैंड में पार्किंग बनाने\nकी कवायद शुरू, भरे मिट्टी के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर के पुराने बस स्टैंड में पार्किंग बनाने की कवायद शुरू, भरे मिट्टी के सैंपल
Fri, 05 Jul 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर की टीम जांचेगी जगह की क्षमता
20 दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद, जल्द बनेगी ड्राइंग
करीब एक दशक से अधर में अटका हुआ था प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस स्टैंड पर एक दशक पुरानी पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन की मांग पूरी होने की आस जग गई है। नगर निगम ने इसके लिए कवायद शुरू की है। शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड पर मिट्टी की जांच के लिए सैंपल भी भरे गए हैं। यह सैंपल एनआईटी हमीरपुर की टीम की ओर से भरे हैं। आगामी 20 दिनों में मिट्टी के सैंपलों की रिपोर्ट आने की भी उम्मीद है। इसके बाद पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन की ड्राइंग बनाने का कार्य शुरू होगा। मिट्टी की जांच से यह पता चलेगा कि भवन बनाने के लिए भूमि में कितनी सहन शक्ति है। साथ ही कितना भार यहां पर मिट्टी उठा सकती है और स्ट्रक्चर डिजाइन किस तरह से किया जाए। इन सब चीजों की जांच के बाद ही यहां पर आगामी कार्य शुरू होगा।
गौर रहे कि पुराने बस स्टैंड पर नगर परिषद के समय से पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन बनाने का प्रोजेक्ट था। लेकिन यह प्रोजेक्ट काफी समय से अधर में लटका हुआ था। बीती सरकारों से लोग सड़क किनारे अवैध पार्किंग की समस्या को खत्म करने की मांग उठा रहे थे। लेकिन किसी कारण यह प्रोजेक्ट आगे खिसकता गया। वहीं, चुनावों से पहले सोलन दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष भी बस स्टैंड पर पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक तौर पर 10 करोड़ रुपये इस कार्य के लिए देने का आश्वासन भी दिया था। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मांग को पूरा करने के लिए नगर निगम ने तेजी दिखाई और अब यहां पर भवन बनाने के लिए मृद्दा सैंपल भी एनआईटी हमीरपुर की टीम ने भरे हैं।
इनसेट
अन्य दो जगह भी है पार्किंग बनाने का प्रस्ताव
शहर में नगर निगम की ओर से अग्निशमन विभाग के कार्यालय के समीप और नगर निगम के साथ पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। अग्निशमन विभाग कार्यालय के समीप से भी मृदा के सैंपल भरे गए हैं। इनकी जांच भी एनआईटी हमीरपुर की टीम करेगी और रिपोर्ट तैयार करेगी। उम्मीद है कि आगामी समय में शहर के लोगों को बेहतर पार्किंग की सुविधा नगर निगम देगा।
विज्ञापन
इनसेट
किसी भी भवन को बनाने से पहले मृदा सैंपलों की जांच की जाती है। इसमें यह देखा जाता है कि मृदा में सहनशक्ति कैसी है। रिपोर्ट के बाद ही आगामी काम होता है। उसी के मुताबिक सरिया आदि स्ट्रक्चर में डाला जाता है। नगर निगम को अब इसका बिल भेजा जाएगा। 20 दिन की प्रक्रिया के बाद भुगतान होने के साथ ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
-प्रकाश सिंह
तकनीकी विंग, एनआईटी हमीरपुर
इनसेट
पुराने बस स्टैंड पर एनआईटी हमीरपुर की टीम ने मृदा सैंपल भरे हैं। आगामी दिनों में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद आगामी कार्य शुरू होगा।
-ई. अल्पना ठाकुर
सहायक अभियंता, नगर निगम सोलन