फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kanchan elected PTA President and Dr. Poonam elected Secretary.

Solan News: कंचन पीटीए प्रधान व डॉ. पूनम चुनी गई सचिव

Sun, 13 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 13 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kanchan elected PTA President and Dr. Poonam elected Secretary.
बरोटीवाला कालेज में पीटीए की चुनाव में भाग लेते हुए अभिभावक व अध्यापक वर्ग- स्रोत- कालेज।
बरोटीवाला कॉलेज में पीटीए बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने की। इसमें अभिभावकों और महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा करना था। इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कंचन को अध्यक्ष, नीरज को उपाध्यक्ष, डॉ. पूनम को सचिव, गीता राम को संयुक्त सचिव, डॉ. नीति गुप्ता को कोषाध्यक्ष और सावित्री देवी को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा आशा देवी, अनुराधा, डॉ. ममता और डॉ. विशेषर लाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, उपस्थिति, अनुशासन तथा महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में अभिभावकों की सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच निरंतर सहयोग एवं संवाद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed