{"_id":"66c9e93a9731258fa106d582","slug":"three-accused-of-snatching-in-bbn-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1041-127353-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन में स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन में स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Aug 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छह स्मार्ट फोन समेत दो चोरी की बाइक भी पकड़ीं
तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने तीन स्नैचर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से छह स्मार्टफोन और दो बाइक भी बरामद की हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसमें पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने जा रही है। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस जानकारी के अनुसार बीबीएन क्षेत्र में स्नैचर ने कई मोबाइल और बाइक चोरी को अंजाम दिया है। जिसके तहत पहले भी इस गिरोह के कुछ सदस्य को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब इन आरोपियों से भी पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस आरोपियों की पहचान साहिल कुमार पुत्र अशोक शर्मा निवासी माणपुरा तहसील-बद्दी, विशाल कुमार पुत्र जय कुमार निवासी पेगा तहसील-पड़हरा, जिला-आरा बिहार और मिथुन शर्मा पुत्र धर्मपाल निवासी माणपुरा तहसील-बद्दी, जिला-सोलन के रूप में की है।
इन आरोपियों में मिथुन और साहिल के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें कई गिरफ्तारी होने की संभावना है।