{"_id":"6af1b97cf5a185d71201c521","slug":"shortage-of-buses-after-diwali-a-wait-of-one-to-one-and-a-half-hours-solan-news-c-176-1-sln1016-184055-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दिवाली के बाद बसों की किल्लत, एक से डेढ़ घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दिवाली के बाद बसों की किल्लत, एक से डेढ़ घंटे इंतजार
विज्ञापन
सोलन के पुराने बस अड्डे पर लोकल और शिमला-राजगढ़ रूट प्रभावित, कई यात्रियों को लेना पड़ा टैक्सी का सहारा
सोलन में बसों की कम आवाजाही से यात्री परेशान, विश्वकर्मा दिवस पर चालकों के बसें न चलाने से बिगड़े हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली का त्योहार खत्म होते ही सोमवार को सोलन के पुराने बस अड्डे पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बसों की कम आवाजाही के चलते लोकल रूटों के साथ शिमला और राजगढ़ रूट भी प्रभावित रहे। बसों के इंतजार में कई यात्री अड्डे पर खड़े रहे तो कई रेन शेल्टर में बैठे रहे। लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
दोपहर बाद स्थिति और खराब हो गई। विश्वकर्मा दिवस पर पूजा के चलते कई बस चालकों ने बसों का संचालन नहीं किया। इसके चलते यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य और कार्यस्थल तक नहीं पहुंच सके। पुराने बस अड्डे से चंबाघाट, कंडाघाट, चायल, बडू साहिब, राजगढ़ और गिरीपुल सहित कई रूटों पर बसें चलती हैं। यहां से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं।
शहर के नए बस अड्डे पर भी लोकल रूटों की बसों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि, चंडीगढ़, कालका और परवाणू जैसे लंबे रूटों पर बसों की पर्याप्त आवाजाही रही। दिवाली के त्योहार पर बड़ी संख्या में बच्चे, नौकरीपेशा लोग और महिलाएं शहरी क्षेत्रों से अपने गांव पहुंचे थे। सोमवार को इनमें से कई लोगों को वापस लौटना था, लेकिन बसों की कमी के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को भी समय पर बसें नहीं मिलीं। काफी देर तक बसों का इंतजार करने के बाद कई यात्रियों को टैक्सी का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा।
विज्ञापन
एक घंटे से कर रही हूं इंतजार
सोलन के पुराने बस अड्डे पर पिछले एक घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। सिरमौर के मानगढ़ से भाईदूज के लिए मायके कंडाघाट जा रही हूं। बसों की पर्याप्त आवाजाही नहीं होने से परेशानी हो रही है।
- सुनीता, यात्री
बसों पर निर्भर रहने वाले लोगों को परेशानी
रोजाना बसों से सफर करते हैं। आसपास के गांवों में आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन पर ही निर्भर रहना पड़ता है। त्योहार खत्म होने के बाद अब काम पर लौटना था, लेकिन बसें नहीं आने से परेशानी हो रही है।
- रोहन चंदेल, यात्री
कई दिनों से प्रभावित हैं रूट
पिछले कई दिनों से त्योहारों के दौरान बसें कम चल रही हैं। दिवाली पर भी कई निजी बसें और ऑटो नहीं चल रहे थे। कई दिनों से रूट प्रभावित हैं। बसें नहीं मिलने से समय पर काम पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
- कपिल गुप्ता, यात्री