Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Both radiologists are on leave; no ultrasounds were performed at the regional hospital.

Solan News: दोनों दोनों रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Mon, 09 Nov 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
निजी क्लीनिकों में जांच के लिए चुकाने पड़े 500 से 600 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीज उपचार के लिए तो पहुंचे, लेकिन उन्हें अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले दोनों डॉक्टरों के छुट्टी पर होने के कारण एक भी मरीज का टेस्ट नहीं हो सका। ऐसे में डॉक्टरों की ओर से अल्ट्रासाउंड लिखे जाने के बाद मरीजों को निजी क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़े।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों के अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए 130 रुपये शुल्क निर्धारित है, जबकि सोमवार को निजी क्लीनिकों में इसके लिए मरीजों को 500 से 600 रुपये तक चुकाने पड़े। आर्थिक बोझ बढ़ने के कारण कई मरीज बिना अल्ट्रासाउंड करवाए ही घर लौट गए। अस्पताल में सुविधा बंद होने के चलते निजी क्लीनिकों में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना औसतन 25 से 30 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, लेकिन सोमवार को किसी भी मरीज को यह सुविधा नहीं मिल पाई। इसके अलावा अस्पताल में सात विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 11 डॉक्टर छुट्टी पर रहे। इससे मरीजों को उपचार करवाने में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में सोलन के अलावा शिमला और सिरमौर के कई क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ सबसे अधिक रहती है। ऐसे में डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी।
छुट्टी के बाद रहती है सबसे अधिक भीड़
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में छुट्टी के बाद सप्ताह की शुरुआत में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी 700 से 800 के बीच रहती है, जबकि सोमवार और मंगलवार को मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंच जाती है।

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और अन्य डॉक्टर छुट्टी पर रहे। डॉक्टरों को आपातकालीन परिस्थितियों के चलते छुट्टी पर जाना पड़ा। इस कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई। मंगलवार से मरीजों को सभी सुविधाएं नियमित रूप से मिलेंगी।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed