फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Theft in Ravidas temple of Barotiwala, Solan, Crime News

Solan News: बरोटीवाला के रविदास मंदिर में चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर चुराई नकदी

Tue, 26 Nov 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 4 बजे की घटना, पुजारी के पहुंचने पर चला पता
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पंचायत प्रधान ने दी पुलिस को मामले की जानकारी
बरोटीवाला पुलिस ने मौके पर जुटाए सबूत, मामला किया दर्ज जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला स्थित रविदास मंदिर में चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना मंगलवार सुबह 4:00 बजे की है। जब पुजारी मंदिर में गया, तो उसे चोरी होने का पता चला। मौके पर आए पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। बरोटीवाला में प्राचीन रविदास मंदिर है। इस मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए पुजारी दलीप को रखा गया है। दलीप सुबह व शाम मंदिर में पूजा-अर्चना करता है। सोमवार शाम को पूजा करने के बाद दलीप ने मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया, लेकिन मंदिर की लाइट को बंद नहीं किया। सुबह जब चार बजे वह मंदिर खोलने आया, तो लाइट बंद देख कर उसे आभास हो गया था कि मंदिर में कोई आया था। उसने मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ देखा और जब वह अंदर गया, तो दानपात्र का ताला टूटा हुआ था, उसमें नकदी नहीं थी। पुजारी ने पंचायत के प्रधान हंसराज कैंथ को इसकी जानकारी दी। पंचायत प्रधान हंसराज कैंथ देशराज, कृष्ण गोपाल, स्वर्ण सिंह के साथ मंदिर में पहुंचे और मौका देखा कि चोरों ने दानपात्र तोड़ कर नकदी चुरा ली। पंचायत प्रधान ने बताया कि पिछले छह माह से दानपात्र को नहीं खोला गया था। इस बात की चोरों को भनक थी तभी उन्होंने इसका ताला तोड़ कर नकदी चुराई। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि बरोटीवाला पुलिस के पास शिकायत आई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed