फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The fire in the foil paper company was not extinguished even after 40 hours.

Solan News: 40 घंटे के बाद भी नहीं बुझी फॉयल पेपर कंपनी की आग

Mon, 10 Jun 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 10 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों को नुकसान, कई मशीनरी व अन्य सामान जला
विज्ञापन

अब तक 50 से ज्यादा फायर टेंडरों से आग पर फेंका जा चुका पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी अरिहंत पैकवेल में लगी आग 40 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। एक दवा कंपनी भी इसी परिसर में है। दोनों कंपनियां इस आग से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। आग से कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। रात के समय कंपनी बंद थी जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ है। रविवार सुबह 3:00 बजे कंपनी के सुरक्षा कर्मी ने कंपनी में धुआं उठते देखा तो आग का पता चला। सुरक्षा कर्मी ने कंपनी के संचालकों को सूचना दी। रविवार सुबह 3:50 बजे से फायर टेंडरों से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आग अभी भी जल रही है। इससे कंपनी में रखा गत्ता, प्लास्टिक, केमिकल में जल रहा है।

लीडिंग फायरमैन मस्तराम ने बताया कि यहां पर दवा कंपनी के साथ ही फॉयल पेपर प्रिंट करने की कंपनी थी। पांच घंटे में आग को काबू तो कर लिया था लेकिन अभी भी तीसरी मंजिल में आग बीच-बीच में आग सुलग रही थी। रविवार शाम को उनके फायर टेंडर वापस आ गए थे लेकिन सुबह दोबारा आग भड़कने पर फायर टेंडर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed