फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The accused in the Jamroti firing incident in Arki was sent to judicial custody.

Solan News: अर्की के जमरोटी में हुए गोलीकांड के आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिकार के दौरान मिस फायर ने ली थी लक्ष्मीकांत की जान
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया पैर फिसलने के कारण चली थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की के जमरोटी गांव में शिकार के दौरान हुई लक्ष्मीकांत की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार 62 वर्षीय आरोपी रणजीत सिंह को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में कंडा जेल भेज दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक लक्ष्मीकांत और आरोपी रणजीत सिंह जंगल में शिकार खेलने गए थे। इसी दौरान अचानक रणजीत सिंह का पैर फिसल गया, जिससे उसकी बंदूक से गोली चल गई। गोली सीधे लक्ष्मीकांत के कूल्हे के पास जाकर लगी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौत हो गई। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया है। मौके से महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह वास्तव में एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य रंजिश तो नहीं। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है ताकि घटना की वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed